य़थार्थ - विचार नहीं व्यवहार चाहिए
बहुत हो चुका अश्वासन,
कथनी नहीं करनी चाहिए |
झूठे वादे और इरादे,
अब नहीं हमें चाहिए |
विचार नहीं व्यवहार चाहिए,
हमें तो उन्मुक्त आकाश चाहिए |
य़थार्थ - आदर्श के अंतर को मिटा सके,
ऐसा कोई हथियार चाहिए |
मानवता के कल्याण के लिए,
अपने ही भूलों का बलिदान चाहिए |
विचार नहीं व्यवहार चाहिए,
हमें तो उन्मुक्त आकाश चाहिए |
जीवन - मृत्यु के द्वंद्वो का,
कभी ना अंत होगा |
काल के इस गर्भाशय में,
नवमास ना कभी सम्पूर्ण होगा |
सत्य - असत्य के उलझनों से,
बस हमें तो निकास चाहिए |
विचार नहीं व्यवहार चाहिए,
हमें तो उन्मुक्त आकाश चाहिए |
कराह रही मानवता में,
पग-पग भ्रमजाल बिछा है |
ऐसी व्याकुल परिस्थिती में,
हमें नहीं झूठा सम्मान चाहिए |
अपने जीवन के शब्दों में,
स्वतन्त्र व्यक्तित्व वाला संसार चाहिए |
विचार नहीं व्यवहार चाहिए,
हमें तो उन्मुक्त आकाश चाहिए |
Comments
Post a Comment