बेरोजगार नवजवान

आती हुई कार से
एक नवजवान टकरा गया
टांग टूटी , हाथ टूटा
फिर भी मुस्कराते देख
कार वाला चकरा गया ,
अस्पताल ले जाने के लिए जैसेही उठाया
नवजवान धीरे से बोला -
' प्लीज ' मुझे अस्पताल ना ले जाईये
accedent से विकलांग हो गया तो
मेरी भी तकदीर खुल सकती है,
सालो की बेरोजगारी से
आरक्षण की बीमारी से
मुझे भी आजादी मिल सकती है
नौकरी नहीं अब कम - से - कम
भीख तो मिल सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

"शायद वही है प्यार"

क्यों ...मेरा मन

कुछ सपने थे जो टूट गए